भरतपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में भरतपुर एवं डीग जिले में बुधवार सुबह कई जगह झमाझम बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
इस बीच डीग जिले में कुम्हेर के हन्तरा गांव में दोपहर में करीब 10 मिनिट तक ओले गिरने से ग्रामीण अचंभित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ओलों गिरने के दौरान आसमान से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी। प्रकृति के इस नजारे को देखने के बाद बुजुर्गों का कहना है कि ऐसा नजारा उन्होंने काफी वर्षों के बाद देखा है जब ओलो की सूखी बरसात हुई हो।
भरतपुर के नदबई एवं डीग जिले में बुधवार सुबह मौसम के अचानक करवट लेने से आसमान में घने और काले बादल छाए रहे जिससे रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित