कैमूर , फरवरी 17 -- बिहार के भभुआ जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से लापता हुये दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रीता देवी ने मोहनिया थाना को सूचना दी थी कि उनका पुत्र रजनीकांत कुमार (16) और रवि कुमार (12) घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सूचना की गंभीरता को देखते हुये मोहनिया थाना ने एसआईटी का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुये सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित