भदोही , दिसंबर 6 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली के जहांगीराबाद गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गांव निवासी दिलीप निषाद की पत्नी पूजा निषाद (24) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद पत्नी अपने कमरे में अंदर साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। थोड़ी देर बाद पहुंचे उसके पति ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मायके वालों की उपस्थिति में दरवाजा तुड़वाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकार प्रभात राय ने बताया कि ससुराल पक्ष से तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित