भदोही , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने रविवार को दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएचओ चौरी रमेश चंद्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दो किशोरों ने सामूहिक दुराचार किया है। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गांव के दो अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित