भदोही , मार्च 7 -- वाराणसी-जंघई रेलखंड पर सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ कैड़ा ग्राम सभा के पास शनिवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कैड़ा गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बहुता चकडाही गांव निवासी विजय बहादुर यादव का पुत्र सूरज (19) बीएससी का छात्र था। सुबह घर से निकलकर रेल पटरी पर आ गया इस दौरान जंघई से सुरियावां की तरफ आ रही डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित