भदोही , दिसंबर 9 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुद्धी-लुम्बिनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव निवासी राजेश प्रजापति की पत्नी रीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के इंदिरा मील चौराहा स्थित पार्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद डिलेवरी के दौरान रीता देवी (28) की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित