भदोही , अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद दर्द का इंजेक्शन लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बैराखास निवासी अनिल यादव की पत्नी सरोजा (28) इन दिनों अपने मायके औराई थाना क्षेत्र के इटवा में आई हुई थीं। बुधवार को वह अपनी मां के साथ बाबूसराय के पूर्वी छोर स्थित ममता हॉस्पिटल में बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। जहां ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित