जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री हेमसिंह भड़ाणा के निधन पर शोक जताया है।
श्रीमती राजे ने कहा कि श्री भड़ाणा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, सरल व्यक्तित्व और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक समर्पित नेता को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित