अलवर , फरवरी 02 -- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कला, किशनगढ़बास में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र धीरेंद्र भड़ाना ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा , तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, विधायक रामगढ़ सुखवंत सिंह, विधायक बहरोड डॉ जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जयराम जाटव, ज्ञानदेव आहूजा, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सांगवान, बन्नाराम मीणा, इंद्र यादव, मनीष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इससे पहले श्री भडाणा को राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित