खम्मम , अप्रैल 05 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के बेटे सूर्य विक्रमादित्य और साक्षी की शादी का रिसेप्शन रविवार को खम्मम में भव्य तरीके से आयोजित किया गया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

वाईएसआर कॉलोनी रोड स्थित ग्रीन हिल्स में आयोजित इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक अतिथियों ने भाग लिया जिससे पूरा इलाका लोगों के हुजूम में तब्दील हो गया। पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और राज्य भर से शुभचिंतक दंपति को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े।

इस समारोह में कई विधायक, जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सार्वजनिक लोगों की उपस्थिति दिखाई दी।

भारी संख्या में उपस्थित लोगों के लिए भोजन, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

हालांकि शादी हैदराबाद में हुई लेकिन रिसेप्शन खम्मम में आयोजित किया गया ताकि स्थानीय समर्थक और मधिरा निर्वाचन क्षेत्र के लोग इसमें शामिल हो सकें। श्री विक्रमार्क और उनके परिवार ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने और समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित