जयपुर , फरवरी 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अंतर्मना आचार्य प्रसन्नसागर के सानिध्य में आयोजित 'हर माह-एक उपवास' कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान श्री शर्मा ने आचार्य प्रसन्नसागर से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में संतों और मुनियों का अहम योगदान है। जैन मुनि कठोर तपस्या के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं तथा इनका मार्गदर्शन हमें जीवन में सही राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रसन्नसागर का जयपुर आगमन हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है।

इस अवसर पर आचार्य ने मुख्यमंत्री को 'दिव्य मंगल भक्ति पाठ' पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में जैन मुनि-साध्वी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में साधक मौजूद थै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित