जयपुर , अप्रैल 12 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को बालोतरा जिले के दौरे पर जायेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व की तैयारी का जायजा लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा सुबह दस बजकर 20 मिनट पर जयपुर से रवाना होकर 11 बजकर 20 मिनट पर बाड़मेर के उत्तरलाई हवाई अड्डे पहुेंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 45 बजे पचपदरा हेलीपेड पहुंचकर करीब 12 बजे पचपदरा रिफाइनरी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक रिफाइनरी का दौरा करेंगे और इसके बाद कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर दो बजकर पांच मिनट पर पचपदरा हेलीपेड पहुंचकर ढाई बजे वापस उत्तरलाई हवाई अड्डे पहुेंचेंगे और पांच मिनट बाद जयपुर के लिए रवाना हो जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित