जयपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को यहां डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसेन ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से श्री क्रिस्टेंसेन ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की, जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
इस दौरान दोनों ने प्रदेश में जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं डेयरी के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही राज्य में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सतत कृषि एवं रीसाइकल अर्थव्यवस्था के संबंध में भी वार्ता की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित