जयपुर , दिसंबर 15 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भजनलाल सरकार ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निवेश के लिए राइजिंग राजस्थान, पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, 17 जिलों में राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पीकेसी) , लगभग एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना एवं संकल्प पत्र के करीब 70 प्रतिशत संकल्पों को पूरा करने सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर नए आयाम स्थापित किए हैं।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के साथ ही सोमवार को श्री शर्मा का जन्म दिन होने से यह दोहरी खुशी बन गई और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर एवं प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर तथा डीग जिले के पूंछरी के लौठा स्थित श्रीनाथजी एवं मुकुट मुखारविंद मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और आमजन की सुख समृद़धि की कामना की।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्री शर्मा ने राजस्थान की शासन प्रणाली में एक नई ऊर्जा और नई सोच का संचार किया और सरकार की प्राथमिकताएं केवल घोषणाएं ही नहीं रही बल्कि जमीन पर उतरने वाले ठोस् परिणाम के रुप में नजर आई। मुख्यमंत्री ने शासन में पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही को केन्द्र में रखते हुए कार्य शैली को पूरी तरह बदलने का संकल्प लिया और इस कारण इन दो वर्षों में राज्य ने विकास की तीव्र रफ्तार पकड़ी जिससे निवेश, रोजगार, उद्योग और पर्यटन विकास के नए आयाम देखने को मिले।

गत दो वर्ष में संकल्प पत्र के 392 में 274 संकल्प पूरे कर लिए गए वहीं राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू में से आठ लाख करोड से अधिक के एमओयू को धरातल पर उतार दिया गया। इस दौरान 92 हजार पदों पर सरकारी नौकरियां दी गई एवं 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। किसान सम्मान निधि के किसानों को नौ हजार रुपए दिये जा रहे है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 76.18 लाख किसानों को 10 हजार 432 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1.36 लाख एवं शहरी में 68 हजार 738 आवास कार्य पूरे किए गए। इस दौरान प्रदेश के 17 जिलों में राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पीकेसी) के लिए 26 हजार करोड़ के कार्यादेश जारी किए गए। 3.96 लाख पशुपालाकां को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए और पांच लाख दुग्ध उत्पादकों को 1172 करोड़ की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 35 लाख रोगियं को 6860 करोड़ से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया वहीं 92 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी गई और 1.53 लाख पदों पर नई भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6207 करोड़ के बीमा क्लेम वितरित किए गए। एम कुसुम कम्पेानेंट बी के तहत 53 हजार 571 सोलर पम्प सैट स्थापित किए गए वहीं 16 हजार 430 किलोमीटर नई सडकें बनाई जिसमें प्रतिदिन 23 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। महिला सुरक्षा के लिए 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया और इस दौरान महिला अपराध में 12 प्रतिशत की कमी आई।

गत दो साल में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने का काम किया जिसके तहत 28 प्रतिशत (6839 मेगावाट) वृद्धि हुई वहीं 428.18 मेगावाट क्षमता के 1.05 लाख रुफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए। 13.89 लाख स्वामित्व कार्ड जारी किए गए। कुशल श्रमिकां की न्यूनतम मजदूरी में 26 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोत्तरी भी की गई। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण् महाभियान और एक पेड़ मां के नाम के तहत 19 करोड़ पौधे लगाये गये। इसके अलावा इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 88 हजार 724 टेबलेट वितरित किए गए जबकि छात्राओं को 10.51 लाख साइकिलें एवं 39 हजार 664 स्कूटियां वितरित की गई।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में चहुंमुखी विकास के लिए 6019 ग्राम चयनित गरीब परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेण्डर 450 रुपए में उपलब्ध कराए गए। लाडो प्रोत्साहन योजना में 1.50 लाख सेवा बॉण्ड से 4.60 लाख बालिकाओं को लाभ पहुंचा। गत दो वर्ष में पेपर माफिया पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया गया और एसआईटी का गठन कर पेपर लीक पर प्रभावी कार्वाई की गई जिससे गत दो वर्ष में एक भी परीक्षा में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई। पेपरलीक में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने का काम किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित