जयपुर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को यहां राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों के साथ संवाद करेंगे।

श्री शर्मा ओटीएस सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संवाद करेंगे। इस दौरान श्री शर्मा लखपति दीदियों के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की यात्रा पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ी लखपति दीदियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जानेंगे। मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को टेबलेट भी वितरित करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा किरोड़ीलाल मीणा मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनायी गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित