जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 में चयनित लोक सेवकों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री बिड़ला ऑडिटोरियम में इस संवाद कार्यक्रम में नवनियुक्त लोक सेवकों के साथ विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साझा करेंगे। साथ ही भारतीय संविधान के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशील सुशासन और पारदर्शी कार्यशैली के संबंध में लोक सेवकों की भूमिका पर चर्चा करेंगे।

श्री शर्मा राज्य में नीति एवं विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्हें प्रेरित भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित