जयपुर , मार्च 03 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को आमजन के साथ हर्बल एवं आर्गेनिक गुलाल से होली खेलेंगे।
श्री शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रंगों का त्योहार होली मनायेंगे। इस दौरान आमजन मुख्यमंत्री के गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित