जयपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
श्री शर्मा बुधवार को बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील स्थित गुहाटा गांव में राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोेजना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा तथा प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी इससे लाभांवित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो।
उन्होंने कहा कि चम्बर एक्वाडक्ट राम जल सेतु लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक है, ऐसे में अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने परियोजना की प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित