भरतपुर , दिसम्बर 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भरतपुर जिले के लुधावई ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ा हनुमान मंदिर के महंत रामदास जी महाराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर शर्मा ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देते कहा कि रामदास जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन भक्ति, त्याग, करुणा और सनातन धर्म के मूल्यों की सेवा में समर्पित रहा। वह असंख्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक पथप्रदर्शक और प्रेरणास्रोत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित