जयपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के राष्ट्रीय जलमार्ग-48 के संबंध में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के प्रोफेसर को प्रोजेक्ट की विस्तृत तुलनात्मक एवं अध्ययन रिपोर्ट फिर से तैयार करने के निर्देश दिये है।
श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के राष्ट्रीय जलमार्ग-48 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राष्ट्रीय जलमार्ग के तहत मुख्य रूप से राष्ट्रीय जलमार्ग-48 विकसित किया जा रहा है, जो जालोर के पास से गुजरने वाली जवाई-लूनी-कच्छ की खाड़ी नदी प्रणाली को जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित