जयपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों के सबंध में निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में यह बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले श्री श्रीनिवास एवं श्री कुमार अजमेर जाकर श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित