जयपुर , जनवरी 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यहां पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया और लोक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इन्हें सहेजने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पतंग उड़ाई और समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित