भीलवाड़ा , दिसंबर 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार को भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ में 323 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के दो वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन भी किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक एवं दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित