भीलवाड़ा , दिसंबर 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में विधायक गोपाल लाल शर्मा के बड़े भाई हरिशंकर शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री भजनलाल शर्मा श्री गोपाल लाल शर्मा के निवास पहुंचकर श्री हरिशंकर शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों श्री हरिशंकर शर्मा का निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित