जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री शर्मा ने जयपुर में बाईस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों से महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधारक कार्यों एवं उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक जसवंत यादव, गोपाल शर्मा, देवेन्द्र जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित