जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां बीकानेर-जोधपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बजट 2026-27 की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया।

संवाद के दौरान बजट और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जिलेवार सुझाव भी लिये गये। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं दामोदरदास अग्रवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्षराजेंद्र राठौड़ सहित बीकानेर-जोधपुर संभाग के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित