जयपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को राजस्थान पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

श्री शर्मा ने श्री नवीन को जयपुर हवाई अड्डे पर पुष्प गुच्छ भेंट किया और उन्हें साफा एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। श्री नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आये हैं।

इसके बाद श्री नवीन टोंक के लिए रवाना हो गए जहां वह पार्टी के भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह पार्टी के बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली एवं बाड़मेर जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन तथा जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद वह राजधानी जयपुर आयेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित