जयपुर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को टोंक जिले के मालपुरा में केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम के पिता नंदकिशोर गौतम एवं भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में विधायक गोपाल लाल शर्मा के बडे भाई हरिशंकर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने मालापुरा पहुंचकर श्री नंदकिशोर गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, विधायक राजेन्द्र गुर्जर एवं राम सहाय वर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित