जयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार रात यहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान विधानसभा में किये गये नवाचारों पर आधारित पुस्तक संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष नवाचारों के दो वर्ष और सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि के नवीन संस्करण कृति का विमोचन किया।
श्री शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। उन्होंने श्री देवनानी की दोनों पुस्तकों का अनावरण कर विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने श्री देवनानी को उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर श्री देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्यमंत्री सचेतक जोगेश्वर गर्ग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां, मंत्रीमण्डल के सदस्य, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कुलगुरु, शिक्षाविद तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौके समोराह को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने श्री देवनानी द्वारा विधानसभा में किये गये नवाचारों की सराहना की और कहा कि गत दो सालों में पुस्तकें लिखकर उन्होंने संसदीय परम्पराओं के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित