जयपुर , फरवरी 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का उद्घाटन किया।
श्री शर्मा ने जयपुर के जेईसीसी में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट प्रदर्शनी का फीता खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्टोन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगी स्टॉल्स का अवलोकन किया।
करीब 25 हजार वर्ग मीटर में फैली इस भव्य प्रदर्शनी में 539 स्टॉल लगाए गए हैं जहां 20 से अधिक देशों से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में माइनिंग से लेकर प्रोसेसिंग, डिजाइन, मशीनरी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट तक स्टोन उद्योग के सभी पहलुओं पर चर्चा हो रही है। इंडिया स्टोनमार्ट-2026 को राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित