बारां , जनवरी 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही जिले से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बारां जिले के किसानों को पांचवी किस्त की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया।

बारां जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करते हुए पात्र कृषकों को लाभान्वित किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के एक लाख 69 हजार 635 लाभार्थियों के खाते में 16 करोड़ 96 लाख 35 हजार रुपए स्थानांतरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थी किसानों से संवाद भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा, एडीएम भंवरलाल जनागल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किसान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित