जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली।
श्री शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में यह बैठक लेकर संगठित अपराधों, गैगस्टर्स, साइबर अपराध, मादक पदार्थों, नकल माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसिंग में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए भी निर्देशित किया। श्री शर्मा ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर अपराधों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के भी विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे और सभी जिलों से पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिए जुडे़।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित