उदयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर में विधायक उदयलाल डांगी के पिताजी मेघराज डांगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री शर्मा ने उनके निवास पर जाकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक श्रीचंद कृपलानी, ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, चंद्रभान सिंह आक्या एवं पुष्कर डांगी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित