जालोर , दिसंबर 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जालोर जिले के आहोर में 338 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के दो वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और शहरी समस्या समाधान शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों को पट्टे विलेख, गोपाल क्रेडिट योजना सहित विभिन्न योजनाओं के चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए।
उन्होंने लोकतंत्र सैनानियों से मुलाकात और दिव्यांगों को स्कूटी भी वितरित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित