जयपुर , मार्च 21 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को केरल की यात्रा पर तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुए।
श्री शर्मा तिरूवनंतपुरम में चार विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ायेंगे।
श्री शर्मा तिरूवनंतपुरम में कलेक्ट्रेट मे कझक्कूट्टम से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट वी मुरलीधरन,विलेमबलम व्यवस्था भवन में कट्टक्कड़ा से पी के कृष्णदास, विकास भवन और वट्टियूर्कवु मयुजियम मे नेमोम की दो विधानसभा से प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर एंव आर श्रीलेखा (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक) के नामांकन रैली में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री मारवाड़ी समाज के लोगों से भी मुलाक़ात करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित