जयपुर , मई 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को यहां देश के विधानमंडलों की समिति प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में शामिल होने आए पांच राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों से मुलाकात की।

श्री शर्मा ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में यह मुलाकात की। मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ओडिशा की विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाढ़ी और सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोर्बू शेरपा के सम्मान में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए एवं विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित