जयपुर , मार्च 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी है।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और अटूट संकल्प की प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित