अलवर , फरवरी 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में सुबह अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रताप ऑडिटोरियम से इस मैराथन को रवाना किया और इस अवसर पर मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे। अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन शुभारंभ के कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न देशों के धावक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग, 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर ओपन मैराथन हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित