देहरादून , मार्च 29 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित