अलवर , मार्च 31 -- राजस्थान के अलवर में ससंघ विराजमान दिगम्बर जैनाचार्य आदित्य सागर महाराज ने कहा है कि भगवान महावीर के सिद्धांत पूरे विश्व को शांति की राह दिखा सकते हैं, लेकिन इसके लिये पहले हमें स्वयं भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना होगा।
जैनाचार्य आदित्य सागर महाराज एवं जैनाचार्य विज्ञान भूषण महाराज महावीर जयंती के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव में श्रद्धालुओं के बीच धर्म चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमानमें विश्व में जहां-जहां युद्ध की स्थिति बनी हुई है, उसे शांतिपूर्ण तरीके से रोकना होगा। भगवान महावीर को अहिंसा का पुजारी माना जाता है और उनके सिद्धांतों 'जिओ और जीने दो' को अगर हम जीवन में उतार लें तो कोई स्थिति युद्ध की बन ही नहीं सकती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित