हरिद्वार, फ़रवरी 09 -- उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गोवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व जिंदा बचा लिया, जबकि एक शातिर तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम गोवंश तस्करी एवं गोकशी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौडा क्षेत्र में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक खींचकर कटान के लिए ले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित