जयपुर , अप्रैल 18 -- रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मोदरान स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 20626, भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा दिनांक 20 अप्रैल से मोदरान स्टेशन पर 08.24 बजे आगमन एवं 08.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20625, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- भगत की कोठी रेलसेवा 21 अप्रैल से मोदरान स्टेशन पर 07.43 बजे आगमन एवं 07.46 बजे प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित