राजकोट , दिसंबर 26 -- राज लिंबानी (65 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बड़ौदा ने बंगाल को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को चार विकेट से हरा दिया।

बड़ौदा ने बंगाल को 38.3 ओवर में 205 रन पर ढेर करने के बाद 38.5 ओवर में छह विकेट पर 209 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 57 और प्रियांशु मोलिया ने 52 रन की मैच विजयी पारियां खेलीं। राज लिंबानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित