, April 25 -- वाशिंगटन, 25 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III के अमेरिका के दौरे के दौरान उनके साथ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

श्री ट्रंप ने एक न्यूज एजेंसी को फ़ोन पर बताया, "मैं हर चीज़ के बारे में बात करूँगा। मैं इस पर चर्चा करूँगा। वे मेरे दोस्त हैं, और वे बहुत अच्छे इंसान हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन का डिजिटल सेवा कर भी चर्चा के विषयों में शामिल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित