रियो डी जनेरियो , दिसंबर 20 -- ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय टीम अगले साल फीफा विश्व कप की तैयारी के लिए अमेरिका में फ्रांस और क्रोएशिया के साथ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।
सीबीएफ के बयान के अनुसार, पांच बार की विश्व चैंपियन टीम 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस का सामना करेगी, जिसके बाद 31 मार्च को ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैच होगा।
ये मैच ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी को विश्व कप टीम की घोषणा करने से पहले खिलाड़ियों का आकलन करने का आखिरी मौका देंगे। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित