रियो डी जनेरियो , अप्रैल 06 -- ब्राजील की सीरी ए में एक गोल से पिछड़ने के बाद फ्लेमेंगो ने दूसरे हाफ में तीन गोल करते हुए सैंटोस पर 3-1 से जीत दर्ज की।
रविवार को रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लुटारो डियाज ने लंबी दूरी का शॉट लगाकर मेहमान टीम को बढ़त दिला दी। फियोरेंटीना के पूर्व स्ट्राइकर पेड्रो ने दाईं ओर से जॉर्ज कैरास्कल के क्रॉस के बाद, छह-यार्ड बॉक्स के अंदर से हेडर लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद, 71वें मिनट में जोर्जिनहो ने पेनल्टी को गोल में बदल दिया।
वेस्ट हैम के पूर्व मिडफील्डर लुकास पाकेटा ने 89वें मिनट में गोंजालो प्लाटा के साथ मिलकर एक 18-यार्ड का जोरदार शॉट मारकर जीत पक्की कर दी।
इस जीत के साथ ही बीस टीमों की तालिका में फ्लेमेंगो 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित