रियो द जेनरो , दिसंबर 24 -- ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने मंगलवार को कहा कि 2025 का अंत ब्राज़ील के लिये "अच्छा साबित" हो रहा है क्योंकि ब्राज़ीलियाई वस्तुओं पर अमेरिकी आयात शुल्क में बढ़ोतरी "अप्रासंगिक" साबित हुई है।
उन्होंने मंगलवार को कहा कि इस साल का अंत अच्छा हो रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमतें गिर रही हैं और लोग एक बार फिर उन चीजों को खरीदने में सक्षम हो रहे हैं जो पहले महंगी हो गयी थीं।"श्री लूला ने घरेलू स्थिति और अमरिका के साथ ब्राजील के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, " ब्राजील पर लगाये गये अमेरिकी आयात शुल्क भी अंततः बेअसर साबित हुए।"श्री लूला ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका की नयी व्यापार नीतियों और उनसे उत्पन्न भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनावों के बावजूद ब्राजील की अर्थव्यवस्था ने अनुकूलनशीलता और लचीलापन दिखाया है। घरेलू मोर्चे पर श्री लूला ने आम जनता की क्रय शक्ति में क्रमिक सुधार का उल्लेख किया ,विशेष रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट निम्न आय वाले परिवारों के लिए बेहतर साबित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित