बोकारो , जनवरी 25 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कंडेर पंचायत के दरहाबेडा गांव में बीते देर रात्रि जंगली हाथियों ने तांडव मचाया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हाथियों के झुंड ने द्रहरबेदा गांव के आदिवासी के घर तोड़कर उसके घर घुस गया। घर स्वामी पिता कर्मचन्द सोरेन ने अपने पुत्र को बचाने के प्रयास किया जिसमें हाथियों ने उसे मार डाला। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बोकारो जिला वन अधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि हाथियों के झुंड द्वारा गाँव मे घटित इस हृदय विदारक घटना को लेकर जंगल के बीच रह रहे ग्रामीण कांड के विरोध में धरना पर बैठ गए। काफी समझाने के बाद शव को अंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि करीब दस हथियो का झुंड गांव में दाखिल हुआ और एक घर की दीवार तोड़ने लगा।

खतरे को देखते हुए करमचंद सोरेन ने पहले अपनी पत्नी और छोटे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला लिया था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में एक कार से एक व्यक्ति को खींच कर उसे कुचल कर हाथी ने मार डाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित