बोकारो , मार्च 27 -- झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको मे रामनवमी के अवसर परबोकारो मे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए 6 रामभक्त। सभी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रामनवमी मे जहां पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह में डूबा हुआ था, वहीं एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, खेतको में रामनवमी जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा परिसर में धार्मिक ध्वज (झंडा) स्थापित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि झंडा खड़ा करते समय वह पास से गुजर रही 1,32,000 वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जैसे ही झंडा तार से छुआ,तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद कई लोग आ गए। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के आयोजनों के दौरान बिजली के तारों और अन्य संभावित खतरों से सतर्क रहें।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित