बोकारो , मार्च 29 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे गुड शेड के हम्प यार्ड में सेल्फी और रील बनाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सेल्फी लेने और रील बनाने का क्रम में दो युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

बारी को-ऑपरेटिव निवासी कौशिक शर्मा और सेक्टर-12 के अभिमन्यु चटर्जी सहित सात युवक बोकारो रेलवे गुड शेड के हम्प यार्ड पहुंचे थे। अभिमन्यु ट्रेन पर चढ़कर फोटो ले रहा था, तभी 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे कौशिक भी तार के संपर्क में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

आरपीएफ ने घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कौशिक को मृत घोषित कर दिया। अभिमन्यु का इलाज जारी है। आरपीएफ एएसआई अरुणा उरांव ने बताया कि बाकी पांच युवक सुरक्षित है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित